सिद्धार्थ शुक्ला
इस साइट पर आने के लिए आप सभी पाठकों का बहुत-बहुत धन्यवाद, दोस्तों आज हम सिद्धार्थ शुक्ला के जीवन परिचय/biography Age, Award इन सभी के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं जो कि आपके जीवन में कहीं न कहीं उपयोगी साबित होने वाली है|
सिद्धार्थ शुक्ला भारत के एक अच्छे अभिनेता, होस्ट और स्मार्ट मॉडल थे जो कि आप सभी को हिंदी टेलीविजन तथा फिल्मों में दिखाई दिए होंगे उन्होंने अपने कैरियर में ब्रोकन द ब्यूटीफुल, बालिका वधू, दिल से दिल तक में भूमिकाओं के लिए उनको जाना जाता है तथा उन्होंने रियलिटी शो जैसे बिग बॉस 13, खतरों के खिलाड़ी 7 में विजेता के रूप में दिखाई दिए हैं और 2008 में बाबुल का आंगन छूटे ना तथा 2014 में हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां में सहायक अभिनेता के रूप में काम करते हुए दिखाई दिए हैं|
सिद्धार्थ शुक्ला जीवन परिचय संक्षिप्त में | Siddharth Shukla biograpy in short
विषय | जानकारी |
---|---|
नाम | सिद्धार्थ शुक्ला |
माता का नाम | रीता शुक्ला |
पिता का नाम | अशोक शुक्ला |
उम्र | 40 वर्ष |
मृत्यु | 2 सितंबर 2021 |
रियलिटी शो जीता | बिग बॉस सीजन 13, खतरों खिलाड़ी सीजन 7 |
पुरस्कार | गोल्ड अवार्ड मोस्ट फिट एक्टर अवार्ड, हिंदुस्तान टाइम मोस्ट स्टाइलिश टीवी पर्सनैलिटी |
सिद्धार्थ शुक्ला जीवन परिचय | Siddharth Shukla biography Age Award in hindi

इनका का जन्म मुंबई के एक साधारण ब्राह्मण परिवार में हुआ था इनकी दो बहने भी थी उनके पिता का नाम अशोक शुक्ला था जो कि भारतीय रिजर्व बैंक में एक सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे तथा माता का नाम रीता शुक्ला है जो एक ग्रहणी (housewife) है|
सिद्धार्थ शुक्ला जिस समय मॉडलिंग कर रहे थे| उस समय पिता का फेफड़ों की बीमारी से देहांत हो गया सिद्धार्थ शुक्ला सेट जेवियर्स हाई स्कूल मुंबई में पढ़ाई की और रचना संस्कृत स्कूल आफ इंटीरियर डिजाइन से इंटीरियर डिजाइन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की जिसके उपरांत उन्होंने इंटीरियर डिजाइन फर्म में काफी दिनों तक काम भी किया है था उन्होंने खुद को एथलीट बताया है तथा वह फुटबॉल तथा टेनिस में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते थे|
टेलीविजन डब्लू 2008 से 2011
- बाबुल का आंगन छूटे ना की शुरुआत 2008 में हुई थी जोकि सोनी टीवी पर प्रस्तुत किया जाता था 2008 में सोनी टीवी पर आस्था चौधरी के साथ टेलीविजन शो बाबुल का आंगन छूटे ना में मुख्य रूप से भूमिका निभाई थी शुक्ला ने राणावत की भूमिका निभाई जो अपने काम और परिवार के लिए समर्पित है इस शो का अंत 2009 में फरवरी में हुआ|
- 2009 में जाने पहचाने से में वह धनवीर सिंह के रूप में दिखाई दिए|
- ये अजनबी स्टार वन पर संजीदा शेख और अदिति तैलंग के साथ दिखाई दिए ये शो 2010 में समाप्त हो गया
- 2011 में लव यू जिंदगी में राहुल कश्यप के रूप में दिखाई दिए यह शो बॉलीवुड फिल्म जब वी मेट से प्रेरित था सीआईडी (CID) के एपिसोड में भी उन्हें देखा गया है|
बालिका वधू तथा बॉलीवुड डेब्यू 2012 से 2014
- 2012 में वह जिला कलेक्टर के रूप में बालिका वधू में दिखाई दिए यह बालिका वधू शो कलर्स टीवी पर काफी लंबे| समय तक चर्चित रहा इस शो की वजह से होने काफी सम्मान और पुरस्कार भी प्राप्त हुए इस शो के 1 एपिसोड में उनकी मुठभेड़ आतंकवादियों से हुई है जिसके पश्चात उनको मृत्यु घोषित किया गया जिससे उन्होंने इस शो को छोड़ना पड़ा|
- सन 2013 में उन्होंने रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी काम किया जिसमें वे 11 सप्ताह के बाद बाहर हो गए|
- सन 2014 में शुक्ला ने रोमांटिक-कॉमेडी हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की|
टेलीविजन होस्टिंग खतरों के खिलाड़ी और दिल से दिल तक 2014 से 2018
- 2014 में शुक्ला ने सावधान इंडिया की होस्टिंग की जिसमें उन्होंने आम लोगों की अपराध से लड़ने की कहानी प्रस्तुत की|
- 2015 में उन्होंने इंडिया का टैलेंट की मेजबानी की जो कि जून मैं समाप्त हो गया|
- 2016 मैं उन्होंने रियलिटी शो फायर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 7 में उन्होंने जीत हासिल की इसके पश्चात उन्होंने कजाकिस्तान की एक फिल्म बिजनेस इन कजाकिस्तान में व्यवसाय के रूप में दिखाई दिए|
- 2017 में उन्होंने दिल से दिल तक में भी काम किया, चोरी चोरी चुपके चुपके बॉलीवुड फिल्म से प्रेरित होकर उन्होंने दिल से दिल तक शो को छोड़ दिया|
बिग बॉस 13 ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 2019 से 2021
2019 मे बिग बॉस के सीजन 13 रियलिटी शो में उन्होंने हिस्सा लिया जिसमें उनको सफलता प्राप्त हुई और 2020 फरवरी में उन को विजेता घोषित किया गया बिग बॉस सीजन 13 में उन्हें 20 हफ्तों में पहला स्थान प्राप्त हुआ जिसके बाद उन्हें बिग बॉस सीजन 13 का सबसे पसंदीदा प्रतियोगी चुना गया था उसके बाद 2020 में उनकी दो संगीत वीडियो भुला दूंगा और दिल को करार आया मे दिखाई दिए 2021 में उनकी एक और वीडियो सोना सोना रिलीज हुई|
पुरस्कार
उनकी शारीरिक फिटनेस बहुत ही अच्छी थी उन्हें गोल्ड अवार्ड मोस्ट फिट एक्टर अवार्ड जीता है उन्हें रेडिफ के शीर्ष 10 अभिनेताओं में शामिल किया गया था 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया के सबसे वांछित पुरुष में 34 वे स्थान पर उनका नाम है इसी प्रकार किया 2014 में 33 वर्ष 2017 में 44 वर्ष 2018 में 41 व 2019 में 15 मई 2020 में 11 वे स्थान पर रहे उन्हें हिंदुस्तान टाइम मोस्ट स्टाइलिश टीवी पर्सनैलिटी 2017 की घोषित किया गया और भी बहुत सारे इन्होंने खिताब अपने नाम किए हैं|
उनकी आयु 40 वर्ष थी अभी हाल में ही 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से इनका निधन हो गया |
अन्य देखें|